जालोर निकाय चुनाव: 40 वार्डों की मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न

नगर निकाय आम चुनाव-2026 की मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न
जालोर 14 सितम्बर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर परिषद जालोर के सदस्य पदों के लिए वीर वीरम देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय जालोर सहित नगर पालिका भीनमाल, नगर पालिका सांचौर, नगर पालिका आहोर व नगर पालिका सायला में मतगणना शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हुई। ।
नगर परिषद जालोर के 40 वार्डों का परिणाम
नगर परिषद जालोर के वार्ड नंबर 1 से सरोज, वार्ड नंबर 2 से हेमलता ,वार्ड नंबर 3 से दिनेश कुमार, वार्ड नंबर 4 से नितिन सोलंकी, वार्ड नंबर 5 से रिंकू, वार्ड नंबर 6 से मुकेश कुमार, वार्ड नंबर 7 से पपू देवी, वार्ड नंबर 8 से भंवर लाल, वार्ड नंबर 9 से अरबीना बानु व वार्ड नंबर 10 से सैय्यद मुमताज अली निर्वाचित हुए।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 11 से अंदाज बानु, वार्ड नंबर 12 से कैलाश, वार्ड नंबर 13 से सागर मेहर, वार्ड नंबर 14 से मनीष कुमार, वार्ड नंबर 15 से मनीष कुमार, वार्ड नंबर 16 से कमलेश सोनी, वार्ड नंबर 17 से अमित पंडत, वार्ड नंबर 18 से गोपेश कुमार, वार्ड नंबर 19 से बसंत कुमार व वार्ड नंबर 20 से तरूण कुमार विजयी रहे।
वार्ड नंबर 21 से हुक्मीचंद सोलंकी, वार्ड नंबर 22 से पार्वती, वार्ड नंबर 23 से सुरेश कुमार, वार्ड नंबर 24 से रिंकु, वार्ड नंबर 25 से बंशीलाल, वार्ड नंबर 26 से खुशबू, वार्ड नंबर 27 से नेनू देवी, वार्ड नंबर 28 से गंगा देवी, वार्ड नंबर 29 से नरेश कुमार, वार्ड नंबर 30 से मंगलाराम, वार्ड नंबर 31 से हरीश, वार्ड नंबर 32 से शोभा देवी, वार्ड नंबर 33 से जय सिंह, वार्ड नंबर 34 से श्रीकांत, वार्ड नंबर 35 से नर्मदा कुमारी, वार्ड नंबर 36 से संतोष, वार्ड नंबर 37 से दिनेश महावर, वार्ड नंबर 38 से बसंती, वार्ड नंबर 39 से किशनलाल एवं वार्ड नंबर 40 से कैलाश कुमार महेश्वरी पार्षद पद पर निर्वाचित हुए।
अध्यक्षीय पदों के लिए लोक सूचना मंगलवार को होगी जारी
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव 2026 के अंतर्गत अध्यक्षीय पदों के लिए लोकसूचना 15 सितम्बर, मंगलवार को जारी होगी। वहीं, नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 सितम्बर, बुधवार, नामांकन पत्रों की संवीक्षा तिथि 17 सितम्बर एवं अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितम्बर को अपराह्न 3 बजे तक रहेगी। चुनाव चिन्हों का आवंटन 18 सितम्बर को अभ्यर्थिता वापिस लेने के समय समाप्ति के तुरंत पश्चात तथा अध्यक्ष पद के लिए मतदान करने की तिथि 21 सितम्बर, सोमवार को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक रहेगी तथा उसी दिन मतदान के पश्चात् मतगणना होगी।

Related Posts

CM योगी पर कथित आपत्तिजनक बयान, FIR की मांग

मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान पर FIR की मांग अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने एसएसपी को सौंपा शिकायत प्रार्थना-पत्र अमर प्रताप सिंह जिला ब्यूरो गोरखपुर पाली गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के…

महर्षि कश्यप जयंती पर भव्य शोभायात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

हवन-पूजन और भव्य शोभायात्रा के साथ हर्षोल्लास से मनी महर्षि कश्यप जयंतीकसौधन वैश्य कल्याण समिति ने निकाली विशाल शोभायात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब अमर प्रताप सिंह जिला ब्यूरो गोरखपुर गोरखपुर।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

CM योगी पर कथित आपत्तिजनक बयान, FIR की मांग

CM योगी पर कथित आपत्तिजनक बयान, FIR की मांग

महर्षि कश्यप जयंती पर भव्य शोभायात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

महर्षि कश्यप जयंती पर भव्य शोभायात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

गुड़ारा में ST समुदाय से संवाद, विकास का संकल्प

गुड़ारा में ST समुदाय से संवाद, विकास का संकल्प

KCC राशि निकली, 3 महीने से भुगतान नहीं!

KCC राशि निकली, 3 महीने से भुगतान नहीं!

पितृपक्ष में गया जाने वालों को बड़ी राहत, कटनी होकर दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

पितृपक्ष में गया जाने वालों को बड़ी राहत, कटनी होकर दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर जिलेभर में जलेंगे 5.51 लाख से अधिक दीप, 151 स्थानों पर होंगे आयोजन

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर जिलेभर में जलेंगे 5.51 लाख से अधिक दीप, 151 स्थानों पर होंगे आयोजन