धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

सोजत (पाली),उपखंड अधिकारी रविप्रकाश के नेतृत्व में प्रशासन ने धाकड़ी गांव में अवैध कोयला भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयले से भरे दो ट्रक और बड़ी मात्रा में कोयले की बोरियां जब्त की हैं।

जानकारी के अनुसार प्रशासन को धाकड़ी गांव में अवैध कोयला व्यापार की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर एसडीएम रविप्रकाश प्रशासनिक टीम के साथ दो कोयला गोदामों पर पहुंचे। जांच के दौरान गोदाम संचालकों से कोयला भंडारण एवं वन विभाग की अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

प्रशासन ने दस्तावेज दिखाने के लिए पर्याप्त समय भी दिया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कोयले से भरे दो ट्रकों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। इसके साथ ही गोदामों में मौजूद कोयले की बोरियों का पूरा स्टॉक भी जब्त किया गया।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि एक कोयला गोदाम गोचर भूमि पर अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। मामले में वन विभाग और प्रशासन द्वारा आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है।

Related Posts

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

संदीप मौर्य✍️ कटनी- शहर के पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी आजीविका को मजबूती प्रदान करने की दिशा में प्रधानमंत्री स्वनिधि…

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

संपत्ति कर एवं जलकर के अधिभार में नियमानुसार छूट का मिलेगा लाभ, बकाया कर जमा करने नागरिकों से निगम की अपील कटनी (11 सितंबर)। शासन निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम कटनी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

मुंबई से चर्चित खनन कारोबारी इश्तियाक खान गिरफ्तार

मुंबई से चर्चित खनन कारोबारी इश्तियाक खान गिरफ्तार