मुंबई से चर्चित खनन कारोबारी इश्तियाक खान गिरफ्तार

चर्चित खनन व्यवसाई मुंबई से गिरफ्तार

सोनभद्र के ओबरा में सत्ता के रसूक से अर्थ से फर्श तक पहुंचे चर्चित खनन व्यवसाईं आखिर इश्तियाक खान पर पुलिस का शिकंजा कस ही गया अभी तक अपने प्रभाव और पैसे के बल पर लगभग आधा दर्जन से अधिक दर्ज एफ आई आर में अपने पक्ष में फाइनल रिपोर्ट लगवाने वाले इश्तियाक खान पुलिस कप्तान अभिषेक वर्मा की कार्रवाई से दबोच लिए गए चर्चा है कि वह मुंबई से दुबई भागने की फिराक में थे जहां से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के साथ और अखिलेश यादव के साथ उनकी नजदीकियां काफी चर्चा में रही है हालांकि विगत वर्षों में उत्तर प्रदेश में सरकार बदलने के साथ हो कुछ दल बदल करने वाले नेताओं के साथ या भाजपा के लोगों के साथ भी चर्चा में रहे

  पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा 

प्रभात राय। के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना ओबरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-153/2025, धारा 316(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त इश्तियाक खान पुत्र सुल्तान खान, निवासी GF-5 सिग्नेचर स्क्वायर बिल्डिंग, शिव नगर कॉलोनी, डिग्री कॉलेज के पीछे, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, बुधवार को मुम्बई के थाना चूनाभट्टी क्षेत्रांतर्गत प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायालय सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से रिमाण्ड स्वीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा गया।

सुधीर कुमार श्रीवास्तव द्वारा आरोप लगाया गया कि उनकी पत्नी रिंकी श्रीवास्तव के नाम ग्राम बिल्ली मारकुण्डी स्थित गिट्टी/बोल्डर (डोलोस्टोन) का 10 वर्षीय खनन पट्टा दिनांक 07.10.2023 से 06.10.2033 तक स्वीकृत एवं पंजीकृत है। उक्त खनन पट्टे से सम्बन्धित विभागीय एवं अभिलेखीय कार्यवाही की जिम्मेदारी अभियुक्त इश्तियाक खान को दी गयी थी।

अभियोग के अनुसार अभियुक्त द्वारा पट्टाधारक के नाम से की जाने वाली विभिन्न औपचारिकताओं को कथित रूप से मेसर्स राधिका इंडस्ट्रीज के नाम से संचालित कराया गया तथा सरकारी विभागों/बैंकों में फर्जी हस्ताक्षर, कूटरचित शपथ पत्र, प्रार्थना पत्र, आवेदन एवं अन्य दस्तावेजों का प्रयोग किया गया। साथ ही खनन पट्टे से सम्बन्धित हिसाब-किताब में हेराफेरी एवं गबन के आरोप भी लगाये गये हैं। प्रकरण की जानकारी होने पर वादी द्वारा अभियुक्त से वार्ता का प्रयास किया गया, जिस पर अभियुक्त द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए धमकी दी गयी।

    अभियोग पंजीकृत होने के बाद से वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना ओबरा पुलिस द्वारा लगातार पतारसी-सुरागरसी एवं सम्भावित ठिकानों पर तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त इश्तियाक खान मुम्बई के थाना चूनाभट्टी क्षेत्रांतर्गत प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास मौजूद है तथा कहीं जाने की फिराक में है।

सूचना पर थाना ओबरा पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गयी तथा अभियुक्त की पहचान की तस्दीक करते हुए बुधवार को समय करीब उसे गिरफ्तार कर लिया गया

Related Posts

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

संदीप मौर्य✍️ कटनी- शहर के पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी आजीविका को मजबूती प्रदान करने की दिशा में प्रधानमंत्री स्वनिधि…

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

संपत्ति कर एवं जलकर के अधिभार में नियमानुसार छूट का मिलेगा लाभ, बकाया कर जमा करने नागरिकों से निगम की अपील कटनी (11 सितंबर)। शासन निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम कटनी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

मुंबई से चर्चित खनन कारोबारी इश्तियाक खान गिरफ्तार

मुंबई से चर्चित खनन कारोबारी इश्तियाक खान गिरफ्तार