जालोर में अकाल घोषित करने की मांग, किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

जालोर को अकाल प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग : गिरदावरी और फसल बीमा जमा कराने को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन।

जालोर जिले में बारिश की कमी से फसलों को नुकसान हुआ है। जिसके बाद हुए अकाल जैसे हालात को लेकर किसानों ने बुधवार को भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में रैली निकालकर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया।
किसानों ने जालोर जिले को अकाल प्रभावित क्षेत्र घोषित करने, खराब फसलों की शीघ्र गिरदावरी करवाने और कृषि आदान-अनुदान और फसल बीमा राशि जारी करने की मांग की है।

किसान प्रतिनिधियों की मौजूदगी की मांग

किसानों ने बताया कि पर्याप्त बारिश नहीं होने से जिले के कई गांवों में फसलें पूरी तरह सूख गई हैं। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने फसल कटाई प्रयोग जल्द करवाने और इस दौरान किसान प्रतिनिधियों को मौजूद रखने की मांग की, ताकि नुकसान का सही आकलन हो सके और किसानों को समय पर बीमा राशि मिल पाए।

किसान सम्मान निधि राशी जमा कराने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अकाल की स्थिति में पशुओं के लिए चारे और पानी का संकट भी गहराता जा रहा है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में चारा डिपो खोलने और पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने की मांग रखी। साथ ही गांवों में पेयजल की पुख्ता व्यवस्था और नर्मदा परियोजना से नियमित जलापूर्ति करवाने की मांग की। किसानों का कहना था कि अनियमित आपूर्ति के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट बना हुआ है। उन्होंने किसान सम्मान निधि की लंबित राशि भी खातों में जमा करवाने की मांग उठाई है। प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर को मुख्य गेट पर बुलाने को लेकर किसानों और अधिकारियों के बीच कुछ देर बहस हुई। पुलिस अधिकारियों ने एडीएम और अन्य अधिकारी को ज्ञापन देने की बात कही, लेकिन किसान नहीं माने। इसके बाद जिला कलेक्टर खुद कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंचे और किसानों से ज्ञापन लिया।

Related Posts

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

संदीप मौर्य✍️ कटनी- शहर के पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी आजीविका को मजबूती प्रदान करने की दिशा में प्रधानमंत्री स्वनिधि…

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

संपत्ति कर एवं जलकर के अधिभार में नियमानुसार छूट का मिलेगा लाभ, बकाया कर जमा करने नागरिकों से निगम की अपील कटनी (11 सितंबर)। शासन निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम कटनी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

मुंबई से चर्चित खनन कारोबारी इश्तियाक खान गिरफ्तार

मुंबई से चर्चित खनन कारोबारी इश्तियाक खान गिरफ्तार