अभ्युदय कोचिंग के स्थानांतरण से छात्रों में चिंता

अभ्युदय कोचिंग के स्थानांतरण की सूचना से परीक्षार्थियों में चिंता

डीएम से व्यवस्था यथावत रखने की मांग


उन्नाव में अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी से अपनी अध्ययन व्यवस्था को यथावत बनाए रखने की मांग की है। डायट परिसर में संचालित अभ्युदय कोचिंग के विद्यार्थियों का कहना है कि अध्ययन स्थल में बदलाव होने से उनकी तैयारी प्रभावित हो सकती है। विद्यार्थियों ने परिसर में बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों की आवाजाही को लेकर भी चिंता जताई है।


उन्नाव के डायट परिसर में समाज विभाग की ओर से अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। यहां पीसीएस, एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी नियमित रूप से अध्ययन कर रहे हैं। इसी बीच कोचिंग को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की प्रस्तावित प्रक्रिया की जानकारी सामने आने के बाद विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर वर्तमान व्यवस्था को यथासंभव बनाए रखने की मांग की है।


विद्यार्थियों का कहना है कि वर्तमान परिसर में उन्हें पढ़ाई के लिए अपेक्षाकृत शांत और अनुशासित वातावरण मिल रहा है। उनका कहना है कि यदि परिसर में अन्य संस्थानों की गतिविधियां और छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ती है तो शोर-शराबे और आवागमन के कारण पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है। विद्यार्थियों के मुताबिक एक ही समय पर अलग-अलग कक्षाओं के संचालन से पहले से ही आवाजाही और भीड़ की स्थिति बनती है।


अभ्यर्थियों ने परिसर में बढ़ने वाली भीड़ के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि यदि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और वाहनों की आवाजाही बढ़ती है तो कक्षाओं के शुरू होने और छुट्टी के समय मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है। इससे जाम और आवागमन में अव्यवस्था की स्थिति बनने की आशंका है।


प्रतियोगी परीक्षार्थियों का कहना है कि परीक्षा की तैयारी के अंतिम चरण में अध्ययन स्थल और व्यवस्था में बदलाव उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों के अनुसार यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा छह दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है और परीक्षा में अब सीमित समय बचा है। ऐसे में उनका पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रहना जरूरी है।


विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि प्रतियोगी परीक्षार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए वर्तमान शैक्षणिक व्यवस्था और अध्ययन स्थल को यथासंभव यथावत रखा जाए। साथ ही परिसर में भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित किए जाने की मांग की गई है।

एंकर क्लोज:
फिलहाल प्रतियोगी परीक्षार्थियों ने प्रशासन से उनकी अध्ययन व्यवस्था को प्रभावित न करने और आगामी परीक्षाओं को देखते हुए शांत एवं अनुशासित माहौल बनाए रखने की मांग की है।

Related Posts

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

सर्व समाज ने किया खड़गे का पुतला दहन कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता श्री के ऊपर की गई अशोभनीय टिप्पणी को…

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास जिले के चंदाना और बिंजाना गांव में हुई मौतों के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के दौरे के बाद अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

Leave a Reply

OTHER NEWS

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार