जलभराव से ढहा मकान, मलबे में दबकर महिला की मौत

जलभराव से भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर महिला की मौत

मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव अक्का भीकमपुर में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे जलभराव के चलते एक मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के वक्त मकान के अंदर मौजूद ओलेबा खातून पत्नी कासिम मलबे में दब गईं।

बताया जा रहा है कि मकान के चारों ओर काफी समय से पानी भरा हुआ था, जिसके चलते दीवारें और भवन का ढांचा कमजोर हो गया था। इसी दौरान अचानक मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और महिला मलबे में दब गई।

मकान गिरने की सूचना मिलते ही भोजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा आशीष प्रताप सिंह और एसपी देहात भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस और प्रशासनिक टीम ने जेसीबी समेत अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाने का अभियान शुरू किया। करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला गया।

परिजनों के अनुसार, मलबे से निकाले जाने के समय महिला की सांस चल रही थी। पुलिस और प्रशासन की मदद से उन्हें तत्काल एंबुलेंस द्वारा मुरादाबाद जिला अस्पताल भेजा गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Related Posts

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

संदीप मौर्य✍️ कटनी- शहर के पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी आजीविका को मजबूती प्रदान करने की दिशा में प्रधानमंत्री स्वनिधि…

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

संपत्ति कर एवं जलकर के अधिभार में नियमानुसार छूट का मिलेगा लाभ, बकाया कर जमा करने नागरिकों से निगम की अपील कटनी (11 सितंबर)। शासन निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम कटनी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

मुंबई से चर्चित खनन कारोबारी इश्तियाक खान गिरफ्तार

मुंबई से चर्चित खनन कारोबारी इश्तियाक खान गिरफ्तार