सांसद की फटकार बेअसर, भारी वाहनों से मरोड़ा-दुर्गकोंदल सड़क बेहाल

सांसद की फटकार के बाद भी नहीं थमा भारी वाहनों का कहर, मरोड़ा से दुर्गकोंदल सड़क की हालत बेहाल
परलकोट क्षेत्र में महाराष्ट्र के सूरजगढ़ माइंस से निकलने वाले भारी वाहनों के लगातार आवागमन और तेज रफ्तार के कारण मरोड़ा से दुर्गकोंदल तक सड़क की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे उभर आए हैं, जिससे आम राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की समस्या को लेकर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने भी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई थी। सांसद की सख्ती के बाद कुछ समय के लिए सूरजगढ़ माइंस से आने-जाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी थी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी।
हालांकि, सांसद के क्षेत्र से बाहर जाने के बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो गई है। सूरजगढ़ माइंस से निकलने वाले भारी वाहन लगातार तेज रफ्तार से मरोड़ा से-दुर्गकोंदल मार्ग में गुजर रहे हैं। इससे सड़क की स्थिति और खराब होने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को स्थायी व्यवस्था करनी चाहिए। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने, भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने तथा निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि केवल कुछ समय के लिए कार्रवाई करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। प्रशासन को सूरजगढ़ माइंस से मरोड़ा से-दुर्गकोंदल मार्ग तक भारी वाहनों के संचालन की नियमित निगरानी कर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा