5 अक्टूबर से गंगहरा कलां में होगा रामलीला मंचन, 20 को रावण दहन

स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के गंगहरा कलां गांव में विगत कई वर्षों से श्री आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला का मंचन किया जाता है। मंचन को लेकर समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारीयों एवं सदस्यों की एक बैठक बीती रात संपन्न हुई। बैठक के बाद मंचन के रिहर्सल का आयोजन किया गया। बैठक की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र दुबे ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला के आयोजन की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। समिति के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों की एक बैठक कर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 5अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। बैठक में सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी ड्यूटियां निभाने की सहमत प्रदान किये। बताया कि 5 अक्टूबर को रामलीला का मंचन शुरू किया जाएगा। 20 अक्टूबर को रावण वध एवं दहन किया जाएगा। 21 अक्टूबर को श्री राम का राजतिलक कराया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष ज्ञानेंद्र दुबे, जयप्रकाश दुबे, राधे मोहन चौबे, जगत नारायण दुबे, राहुल पांडे, गेंदा प्रसाद दुबे, लाला चौबे, संतोष दुबे, बृजभूषण चौबे, देवी शंकर तिवारी, गौरव दुबे, मंटू दूबे, धर्मेंद्र चौबे,अक्षयवर दुबे, संजय, दुर्गेश तिवारी, प्रवीण कुमार दुबे, सत्यम दुबे आदि मौजूद रहे।

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा