कोटेदारों के लाभांश में बढ़ोतरी, संघ ने CM योगी का जताया आभार

उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में ऐतिहासिक वृद्धि पर कोटेदार संघ ने मुख्यमंत्री एवं खाद्य मंत्री का जताया आभार

बहराइच। उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के हित में प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय का ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश, जनपद बहराइच ने स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

संघ की ओर से जारी धन्यवाद ज्ञापन में कहा गया कि उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को ₹90 प्रति क्विंटल से बढ़ाकर ₹125 प्रति क्विंटल किए जाने से विक्रेताओं को ₹35 प्रति क्विंटल की अतिरिक्त आर्थिक राहत प्राप्त होगी। संघ ने इस निर्णय को उचित दर विक्रेताओं के हित में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल बताया।

संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं के हितों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, जनपद बहराइच के जिला अध्यक्ष शिवगोविंद निषाद, कार्यकारी जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार गोस्वामी, जिला महासचिव कृष्ण मुरारी त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव एडवोकेट एवं सरोज सिंह तथा जिला सचिव क्रांति यादव ने संयुक्त रूप से प्रदेश सरकार के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, जनपद बहराइच, उत्तर प्रदेश

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा