पलेरा की बेटी आस्था दमेले बनी बिहार में SDM, नगर में भव्य स्वागत

गहोई बैश्य समाज पलेरा की बेटी बनी बिहार में एसडीएम

बढ़ाया पलेरा नगर का मान, प्रथम नगर आगमन पर जोरदार स्वागत

हरितला मंदिर में छप्पन भोग एवं सुंदरकांड का आयोजन
टीकमगढ़ जिले के पलेरा नगर की बेटी कुमारी आस्था दमेले ने बिहार में एसडीएम पद पर चयनित होकर पलेरा सहित पूरे टीकमगढ़,मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। एसडीएम बनने के बाद प्रथम बार नगर आगमन पर आस्था बेटी का जगह-जगह फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। नगरवासियों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन करते हुए इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

इस अवसर पर आस्था दमेले ने अपने परिवार के साथ श्री श्री 1008 श्री हरितला मंदिर में भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया। इसके उपरांत दमेले परिवार द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी शामिल हुए।

कुं. आस्था दमेले ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता द्वारका प्रसाद राज दमेले नीतू दमेले एवं परिवार के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और प्रेरणा को दिया। नगर के वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वैश्य समाज के अध्यक्ष जगदीश ददरिया ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस मौके पर उनके परिजन गणेश प्रसाद दमेले एवं मीरा दमेले ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा