आल्हा सम्राट श्री शिव राम जी की स्मृति में तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

आल्हा सम्राट श्री शिव राम जी की स्मृति में तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

मुख्य अतिथियों को किया गया सम्मानित
आल्हा सम्राट श्री श्री शिव राम जी की पुण्य स्मृति में
​ खरेला में नन्ना जी के मुख्य आतिथ्य में आल्हा सम्राट शिवराम जी की पुण्यतिथि पर आयोजित तीन दिवसीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर समाजसेवियों एवं आगंतुक विशिष्ट अतिथियों का पुष्पमाला पहनते हुए शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया ।
उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद प्रतिनिधि एवं जन सहायता मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह, तथा राष्ट्रीय प्रमुख सचिव रामरतन दीक्षित, रमेश शर्मा, राम सिंह यादव मीडिया प्रभारी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, सांसद प्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं आल्हा सम्राट शिवराम जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ इस कार्यक्रम में ठाकुर साहब द्वारा वीर आल्हाखंड का मनमोहक वाचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिषद के अध्यक्ष श्री अशोक सिंह जी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में महोबा के वीर पुरुषों की गाथाओं का बखान किया वहीं राष्ट्रीय प्रमुख सचिव रामरतन दीक्षित ने आल्हा सम्राट के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए बताया कि अंग्रेजी शासनकाल में श्री शिवराम जी के आल्हा गायन से अंग्रेज शासक इस कदर मंत्रमुग्ध हो गए थे कि वे फांसी का समय निकलने की बात भी भूल गए और अंततः दोनों भाइयों को मृत्युदंड से मुक्त कर दिया गया। इसी क्रम में डॉ. वीरेंद्र कुमार सोनकर ‘निर्झर’ द्वारा लिखित ‘आल्हाखंड विमर्श’ पुस्तक का उपस्थित अतिथियों द्वारा भव्य विमोचन किया गया, जिसे अतिथियों ने उच्च कोटि का आल्हा स्वरूप और एक उत्कृष्ट साहित्यिक कृति बताया। इसके उपरांत कार्यक्रम की संयोजक महोबा की पुष्पा सिंह जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बुंदेलखंड की वीर परंपरा को नमन किया और सभी आगंतुक अतिथियों एवं ग्रामवासियों का हृदय से आभार प्रकट किया, तत्पश्चात कुशल मंच संचालन के साथ इस ऐतिहासिक श्रद्धांजलि सभा का समापन हुआ।

Related Posts

बस्तर संभाग के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस संपन्न

बस्तर संभाग के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस संपन्न, संगठन की मजबूती पर दिया जोर एंकर – बस्तर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स के लिए आयोजित…

बस्तर की माटी से अब अंतरिक्ष तक प्रतिभा की गूंज सुनाई दे रही है।

बस्तर की माटी से अब अंतरिक्ष तक प्रतिभा की गूंज सुनाई दे रही है। जगदलपुर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित टैलेंट तिहार में स्कूली बच्चों ने अपने हुनर से सबका…

Leave a Reply

OTHER NEWS

आल्हा सम्राट श्री शिव राम जी की स्मृति में तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

आल्हा सम्राट श्री शिव राम जी की स्मृति में तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

बस्तर संभाग के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस संपन्न

बस्तर संभाग के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस संपन्न

बस्तर की माटी से अब अंतरिक्ष तक प्रतिभा की गूंज सुनाई दे रही है।

बस्तर की माटी से अब अंतरिक्ष तक प्रतिभा की गूंज सुनाई दे रही है।

बोधघाट पुलिस की कार्रवाई

बोधघाट पुलिस की कार्रवाई

राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में शहर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में शहर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

कोटा निकाय चुनाव: आखिरी दिन नामांकन पर घमासान

कोटा निकाय चुनाव: आखिरी दिन नामांकन पर घमासान