बस्तर संभाग के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस संपन्न

बस्तर संभाग के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस संपन्न, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

एंकर – बस्तर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस संपन्न हुआ।

द्वितीय दिवस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम और ताम्रध्वज साहू सहित दिल्ली से आए प्रशिक्षकों ने संगठन की मजबूती, कांग्रेस की विचारधारा और जनसंवाद को लेकर मार्गदर्शन दिया।

वक्ताओं ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता में है। कांग्रेस की विचारधारा केवल राजनीति नहीं, बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की प्रतिबद्धता है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएं।

प्रशिक्षण में ब्लॉक अध्यक्षों की भूमिका, आपसी समन्वय, जमीनी स्तर पर जनता से निरंतर संपर्क, उनकी समस्याओं को समझने और संगठन को सक्रिय बनाने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। दिल्ली के प्रशिक्षकों ने आधुनिक कार्यप्रणाली और संवाद के प्रभावी माध्यमों पर भी जानकारी दी।

दीपक बैज और भूपेश बघेल के उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शिविर का उद्देश्य बस्तर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है। अंतिम दिवस भी संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर प्रशिक्षण जारी रहेगा।

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा