बस्तर की माटी से अब अंतरिक्ष तक प्रतिभा की गूंज सुनाई दे रही है।

बस्तर की माटी से अब अंतरिक्ष तक प्रतिभा की गूंज सुनाई दे रही है। जगदलपुर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित टैलेंट तिहार में स्कूली बच्चों ने अपने हुनर से सबका दिल जीत लिया।

जगदलपुर के शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय में जिला स्तरीय टैलेंट तिहार – प्रतिभा को पंख का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में बस्तर के दूरदराज अंचलों से आए स्कूली बच्चों ने कला, संगीत और संस्कृति की शानदार प्रस्तुति दी।

तीसरी कक्षा की नन्ही छात्रा पायल ने जब “आया मोचो दंतेश्वरी बाबा भैरम आय” गीत गाया तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर बदल रहा है। अब यहां के युवाओं के हाथों में बंदूक नहीं, किताबें हैं। नारायणपुर का मलखंब हो या दंतेवाड़ा की घुड़सवारी, बस्तर के युवा गगनयान मिशन तक में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं
वहीं महापौर संजय पांडे ने बच्चों को अर्जुन की तरह लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दी। कलेक्टर आकाश छिकारा ने बताया कि पिछले साल एनएमएमएस परीक्षा में जहां बस्तर 30वें स्थान पर था, इस साल 177 बच्चों के चयन के साथ राज्य में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा