बोधघाट पुलिस की कार्रवाई

बस्तर जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बोधघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 14 किलो 144 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 30.08.2026 को थाना बोधघाट को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नीले रंग की स्कूटी क्रमांक CG 17 KX 3018 में ओडिशा राज्य से भारी मात्रा में गांजा लेकर जगदलपुर की ओर आ रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर अड़ावाल रेलवे फाटक के पास नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये की स्कूटी आती दिखी जिसे रोककर तलाशी ली गई। स्कूटी सवार व्यक्ति के पास सफेद रंग की बोरी में 14.144 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लखमू नाग पिता झितरू नाग उम्र 33 वर्ष निवासी कावापाल नाका पारा थाना नानगुर जिला बस्तर का होना बताया।

आरोपी के कब्जे से 14.144 किलो गांजा कीमती 7,07,200 रुपये, घटना में प्रयुक्त स्कूटी, एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन एवं 500 रुपये नगद सहित कुल 7,42,200 रुपये का मशरूका जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना बोधघाट में धारा 20(बी) II(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर विशेष एनडीपीएस न्यायालय जगदलपुर में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Posts

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड बहोरीबंद की महिला एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत तेवरी में जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मिशन शक्ति…

Leave a Reply

OTHER NEWS

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान