राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में शहर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में शहर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन

एंकर- जगदलपुर में आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन के सामने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्टर जलाया।

सुशील मौर्य ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की 8 अगस्त की रैली के बाद 11 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कुछ लोगों ने कथित शुद्धिकरण अनुष्ठान किया था। राहुल गांधी ने इसे दलितों के अपमान से जोड़ते हुए दोषियों पर एससी/एसटी एक्ट में कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन कार्रवाई करने के बजाय उत्तराखंड पुलिस ने भाजपा सरकार के दबाव में उल्टा राहुल गांधी पर ही धार्मिक भावना भड़काने और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली। यह भाजपा का राजनीतिक प्रतिशोध और दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी आम लोगों, युवाओं, किसानों और वंचितों की आवाज उठा रहे हैं, उनकी आवाज दबाने के लिए एफआईआर का सहारा लेना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। यह एफआईआर तत्काल वापस ली जाए।

Related Posts

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड बहोरीबंद की महिला एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत तेवरी में जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मिशन शक्ति…

Leave a Reply

OTHER NEWS

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान