करपावंड में 42 किलो गांजा जब्त, 21 लाख का माल बरामद

करपावंड में 42 किलो गांजे के साथ युवक धराया, 21 लाख का माल बरामद

एंकर – बस्तर जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में थाना करपावंड पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम छतौड़ी में छापा मारा। आरोपी अपने घर की बाड़ी में जमीन के अंदर ड्रम गाड़कर और घर के अंदर बोरी में गांजा छिपाकर रखा था।
पुलिस ने मौके से लालू प्रसाद बघेल पिता नरहरि बघेल, 25 साल, निवासी छतौड़ी को पकड़ा। उसके पास से 42 किलो गांजा जिसकी बाजार में कीमत करीब 21 लाख रुपये है, एक मोबाइल और 1200 रुपये नकद बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी बिक्री को लेकर कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) ii(e) के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
थाना प्रभारी दिलबाग सिंह, एसआई सुखनाथ दीवान, रामनाथ भारती, संजीव सिंह, निरंजन महानंदी, कैलाश भास्कर, डूमर बघेल, श्याम लाल कश्यप, पोलाद कश्यप व महिला आरक्षक चमयंती की सराहनीय भूमिका रही।

Related Posts

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड बहोरीबंद की महिला एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत तेवरी में जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मिशन शक्ति…

Leave a Reply

OTHER NEWS

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप