सहसवान में सड़क हादसा, एक की मौत और 3 गंभीर घायल

अज्ञात कार ने दो बाइकों में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, तीन गंभीर

सहसवान(बदायूँ)-सहसवान बिसौली रोड पर खितौरा सत्संग आश्रम के निकट सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात सफेद रंग की ऑल्टो कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक दूसरी मोटरसाइकिल से जा टकराई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवारों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही सहसवान पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी सहसवान पहुंचाया। चिकित्सकों ने जयप्रकाश (30) पुत्र यादराम निवासी ग्राम बसतुईया, थाना जरीफनगर को मृत घोषित कर दिया। हादसे में कितका देवी पत्नी साहब सिंह निवासी भिलौलिया थाना बिल्सी, सोनू पुत्र पूरन सिंह निवासी किशनहारी थाना फैजगंज बेहटा तथा नीरज पत्नी गौरव निवासी डकारा पुख्ता थाना सहसवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तहरीर प्राप्त होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड बहोरीबंद की महिला एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत तेवरी में जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मिशन शक्ति…

Leave a Reply

OTHER NEWS

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप