“धर्म सागर तालाब पड़ुआ में मछली पालन का बड़ा मौका, 10 साल के पट्टे के लिए 15 सितम्बर तक करें आवेदन”

संदीप मौर्य✍️

कटनी (31 अगस्त)- जनपद पंचायत कटनी क्षेत्र अंतर्गत धर्म सागर तालाब पड़ुआ को मछली पालन हेतु 10 वर्षीय पट्टे पर प्रदाय किए जाने हेतु 15 सितम्बर 2026 तक जनपद पंचायत कटनी कार्यालय में आवेदन पत्र जमा किए जा सकेंगे। जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रदीप सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार मध्यप्रदेश शासन मछली विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी नवीन दिशा निर्देशों के तहत कटनी जिले के जनपद पंचायत कटनी के स्वामित्व वाले धर्म सागर तालाब पड़ुआ सिंचाई जलाशय को 10 वर्षीय पट्टे पर 1 अक्टूबर 2026 से प्रदाय किया जाना है। इसका औसत जल क्षेत्र 13.26 हेक्टेयर है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटनी द्वारा जारी विज्ञप्ति सूचना के मुताबिक जलाशय को मछली पालन हेतु पट्टे पर देने हेतु प्राथमिकता क्रम जलाशय क्षेत्र की वंशानुगत मछुआ/ अनुसूचित जनजाति/ अनुसूचित जाति/ पिछड़ा वर्ग/ सामान्य वर्ग की मछुआ सहकारी समितियां होगा। मछुआ सहकारी समिति पंजीकृत न होने की दशा में इसी प्राथमिकता क्रम में स्व सहायता समूह को जलाशय आवंटित किया जावेगा। लेकिन उन्हें एक वर्ष के भीतर मछुआ सहकारी समिति के रूप में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। 

जलाशय क्षेत्र की इच्छुक मछुआ सहकारी समितियां स्व सहायता समूह समूह अपना आवेदन पत्र नियमानुसार पूर्ण कर 15 सितम्बर 2026 तक जनपद पंचायत कटनी कार्यालय में कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते हैं। जलाशय पट्टे पर देने हेतु शासन द्वारा जारी नवीन नीति निर्देशों का अवलोकन जनपद पंचायत कार्यालय कटनी में कार्यालयीन समय पर किया जा सकता है।

  • Related Posts

    तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

    संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

    अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

    संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड बहोरीबंद की महिला एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत तेवरी में जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मिशन शक्ति…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

    तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

    तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

    अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

    अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

    पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

    पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

    जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

    जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

    खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

    खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान