जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने दिए आवश्यक निर्देश, सचिव एवं रोजगार सहायकों की उपस्थिति अनिवार्य

ग्राम पंचायतों के बिजली कनेक्शन और लंबित बिलों के भुगतान के लिए जनपद स्तर पर लगेंगे शिविरl

कटनी, 31 अगस्त। ग्राम पंचायतों में विद्युत कनेक्शन, विद्युत मीटर एवं विद्युत बिलों के समय पर भुगतान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जिला पंचायत कटनी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, कटनी के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के समन्वय से आयोजित किए जाने वाले इन शिविरों में ग्राम पंचायतों से संबंधित विद्युत कनेक्शन, मीटर एवं बिजली बिलों के भुगतान से जुड़े मामलों की समीक्षा एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत सीईओ ने सभी संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जारी कैलेंडर के अनुसार शिविरों की तिथियां
1 सितंबर – जनपद पंचायत बड़वारा, सभा कक्ष
2 सितंबर – जनपद पंचायत बहोरीबंद, सभा कक्ष
3 सितंबर – जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा, सभा कक्ष
8 सितंबर – जनपद पंचायत कटनी, सभा कक्ष
9 सितंबर – जनपद पंचायत रीठी, सभा कक्ष
10 सितंबर – जनपद पंचायत विजयराघवगढ़, सभा कक्ष
सभी शिविरों का आयोजन प्रातः 11 बजे से किया जाएगा।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित बिंदु क्रमांक 1 से 8 तक दिए गए निर्देशों के पालन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा की गई कार्रवाई की जानकारी से जिला पंचायत कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश भी दिए हैं।
इन शिविरों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में विद्युत व्यवस्था से जुड़े लंबित मामलों का निराकरण करने और बिजली बिलों के समय पर भुगतान की व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Related Posts

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड बहोरीबंद की महिला एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत तेवरी में जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मिशन शक्ति…

Leave a Reply

OTHER NEWS

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान