जालोर में सड़क बनी मुसीबत, लोगों का प्रदर्शन

जालोर में सड़क बनी परेशानी, लोगों ने किया विरोध : बोले- कंक्रीट लगने से दुपहिया वाहन सवार हो रहे चोटिल। जालोर शहर के हरिदेव जोशी सर्कल पर सड़क मरम्मत के लिए डाली गई कंकरीट लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। कंकरीट डालने के बाद सड़क को उसी हालत में छोड़ दिए जाने से दुपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। वहीं, वाहनों के टायरों से कंकरीट उछलकर अन्य वाहनों से टकराने के कारण उनके शीशे टूटने की शिकायतें भी सामने आई हैं। इस समस्या से नाराज शहरवासियों और टैक्सी चालक यूनियन ने सोमवार की देर शाम करीब 6.30 बजे सड़क पर करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन कर विरोध जताया। पुलिस ने लोगों से समझाइश कर मामला शांत करवाया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार तक सड़क की समस्या का समाधान कर मरम्मत का कार्य पूरा नहीं किया गया तो सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। शहरवासियों ने बताया कि संबंधित विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत के लिए कंकरीट डाली गई थी, लेकिन इसके बाद सड़क को व्यवस्थित नहीं किया गया।
लगातार वाहनों की आवाजाही के कारण कंकरीट सड़क पर फैल गई है। इससे दुपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना हुआ है। साथ ही बड़े वाहनों के टायरों से कंकरीट उछलकर राहगीरों और अन्य वाहनों को लग रही है, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ लोग भी चोटिल हो रहे हैं। शहरवासी लालाराम सोलंकी ने आरोप लगाया कि संबंधित वार्ड भाजपा के प्रवक्ता का होने के बावजूद यहां विकास और सड़क मरम्मत का काम नहीं हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत करवाकर लोगों को राहत देने की मांग की।

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा