नारायणपुर ने जीता विक्रम कप, 4-1 से कापसी को हराया

कापसी में विक्रम कप फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला, नारायणपुर ने 4-1 से जीता खिताब। एंकर-कापसी में आयोजित विक्रम कप फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नारायणपुर और कापसी विश्वास इंजीनियरिंग की टीम के बीच बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को अंत तक रोमांचित बनाए रखा। कड़े मुकाबले के बीच नारायणपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-1 गोल से जीत दर्ज कर विक्रम कप का खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबले में नारायणपुर के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक रणनीति अपनाई और लगातार विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। वहीं कापसी विश्वास इंजीनियरिंग की टीम ने भी पलटवार करते हुए कई बेहतरीन प्रयास किए, लेकिन नारायणपुर के खिलाड़ियों के शानदार तालमेल और मजबूत रक्षापंक्ति के सामने उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। अंततः नारायणपुर ने 4-1 के अंतर से मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹50,000 नगद राशि एवं शील्ड, ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को ₹30,000 नगद राशि सहित शील्ड और पदक प्रदान किए गए। इसके अलावा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पखांजूर मंडल अध्यक्ष दीपांकर राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं थाना निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष कापसी अजय बाछाड़ जनपद सदस्य मनमथ मंडल, सूरजागढ़ माइंस प्रबंधन रमेश दलई सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।
फाइनल मुकाबले को देखने के लिए कापसी सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में दर्शक मैदान में पहुंचे। दर्शकों ने पूरे मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और शानदार खेल का जमकर आनंद लिया। रोमांचक मुकाबले और खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन ने प्रतियोगिता के समापन को यादगार बना दिया।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा