भाजपा ने 25 विजय रथ किए रवाना

भाजपा ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए 25 विजय रथों को किया रवाना
जयपुर, 30 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की ओर से भाजपा प्रदेश कार्यालय से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विजय रथों को रवाना किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार एवं निकाय चुनाव के सह प्रभारी रोहन गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों ने विजय रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि प्रचार रथों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक प्रचार रथ भेजा जाएगा, वहीं नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी ये रथ संपर्क एवं प्रचार-प्रसार का कार्य करेंगे। पार्टी की ओर से 25 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रचार रथों को रविवार को रवाना किया गया। भाजपा कार्यकर्ता इन प्रचार रथों के माध्यम से आमजन के बीच पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे तथा पार्टी की विचारधारा और नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी,भूपेंद्र सैनी, सांसद मंजू शर्मा, कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा, पूर्व मंत्री प्रभूलाल सैनी, प्रदेश मंत्री अजीत मांडण, डॉ अपूर्वा सिंह, एकता अग्रवाल, महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, सोशल मीडिया संयोजक हीरेंद्र कौशिक सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा