नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम ने जुटाए साक्ष्य

संदीप मौर्य,

कटनी। थाना बड़वारा क्षेत्र स्थित नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और विवेचना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।

घटना के अनुसंधान के दौरान डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण किया। टीम द्वारा मौके से महत्वपूर्ण भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस अब इन साक्ष्यों के साथ अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से चोरी की घटना में शामिल आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है। पुलिस को उम्मीद है कि घटनास्थल से जुटाए गए तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों से मामले के खुलासे में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

Related Posts

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जंगलों में वन्यजीवों के संरक्षण के दावों के बीच जिले के ग्राम नैंगवा से जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री का मामला…

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निवार चौकी क्षेत्र में दो रेत से भरे हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश