मृतक के नाम पर फर्जी दस्तावेज, जमीन के फौती नामांतरण पर उठे सवाल

मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज बना कर जमीन पर फौती नामांतरण का मामला .बलरामपुर जिले के कुसमी तहसील ग्राम पंचायत जिगनियां से जमीन के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े की खबर सामने आ रही है। मृतक के नाम पर 13 साल तक राजस्व अभिलेख में नाम चलता रहा और फिर दूसरे व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज बनाकर अपना नाम चढ़ा लिया। मामले की शिकायत अब SDM से की गई है। .मामला कुसमी अनुभाग के ग्राम जिगननिया का है। ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी कुसमी को ज्ञापन देकर शिकायत की है कि ग्राम जिगननिया के पारा अम्बाकोना में शामिल खाता में लोया आ० चकिया का नाम दर्ज था। जिसकी मृत्यु वर्ष 2012 में हो गई थी, लेकिन 2025 तक राजस्व अभिलेख में लोया के नाम से जमीन चलती आ रही थी। आरोप है कि ग्राम जलबोथा निवासी गोवर्धन पिता लेडग ने लोया की मृत्यु का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया और अपना फर्जी आधार कार्ड तैयार कर बिना वारिसदार को सूचना दिए अपना नाम फर्जी ढंग से दर्ज करा लिया। जबकि लोया का कोई पुत्र नहीं था, एक पुत्री थी जिसका विवाह गोपातु से हुआ है जो आज भी जीवित है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 2003 की मतदाता सूची में गोवर्धन का पिता, पत्नी, भाई सभी का मतदाता सूची में पिता का नाम लेढ़गा है, लेकिन फर्जी ढंग से पुत्र बनकर अपना नाम दर्ज करा लिया। इसमें कुछ भू-अभियापियों की भी मिलीभगत की संभावना जताई गई है।
अब ग्रामीणों ने SDM से मांग की है कि पूरे मामले की सत्यता की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और राजस्व अभिलेख से गोवर्धन पिता लेढ़ग का नाम विलोपित किया जाए।जमीन के नाम पर हुए इस फर्जीवाड़े से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। देखना होगा प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर