छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास की तैयारी, रोजगार बढ़ने की उम्मीद

उम्मीदों में जिंदा पर्यटन विभाग, योजनाओं से रोजगार और पर्यटन विकास की आस रायपुर छत्तीसगढ़ में पर्यटन को रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बनाने की कवायद तेज होती दिखाई दे रही है। पर्यटन विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक प्रदेश में पर्यटन स्थलों के विकास के साथ स्थानीय युवाओं, ग्रामीणों और समुदायों को रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। हालांकि, इन योजनाओं का वास्तविक लाभ जमीनी स्तर पर कब और कितना पहुंचेगा, यह आने वाला समय बताएगा। विभाग के अनुसार प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए गाइड प्रशिक्षण, होमस्टे और निजी निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्वालियर स्थित IITM में प्रदेश के 45 युवाओं को टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें से 9 युवाओं को रिसॉर्ट और पर्यटन सूचना केंद्रों से जोड़े जाने की जानकारी दी गई है। वहीं पर्यटन नीति 2025-30 के तहत होमस्टे को बढ़ावा देने की योजना भी सामने रखी गई है। सात जिलों से होमस्टे विकास के लिए 85 लोगों का चयन किया गया है। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटकों के ठहरने की सुविधा विकसित करने के साथ स्थानीय परिवारों की आय बढ़ाने का लक्ष्य बताया गया है। चयनित आवासों के माध्यम से कुल 324 कमरों को पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराने की योजना है। निजी निवेश से बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी पर्यटन विभाग निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए PPP मॉडल पर भी काम कर रहा है। जानकारी के मुताबिक नया रायपुर में करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से फिल्म सिटी तथा चित्रकोट में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से टेंट सिटी विकसित करने की योजना है। इन परियोजनाओं से पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पर्यटन विभाग की योजनाओं से उम्मीदें तो जिंदा हैं, अब इन उम्मीदों को जमीन पर रोजगार और विकास में बदलने का इंतजार है।

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर