नहर-बिजली-सड़क समस्याओं पर किसानों का प्रदर्शन, 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

नहर, बिजली और सड़क की समस्याओं को लेकर किसानों ने उठाई आवाज, छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा फतेहपुर तहसील खागा के हथगाम ब्लाक क्षेत्र मे भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में मंगलवार को ग्राम सभा नदवेया में किसान पंचायत आयोजित हुई जिसमें किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई । इसके बाद छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया ।
किसान पंचायत में भाकियू जिलाध्यक्ष विवेक सिंह मुख्य अतिथि तथा खागा तहसील अध्यक्ष संदेश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए । किसानों ने नहरों की सफाई और टेल तक पानी पहुंचाने, नहर विभाग की पुलिया का निर्माण कराने तथा जर्जर विद्युत पोल व लाइनों को दुरुस्त कराने की मांग प्रमुखता से उठाई ।
इसके अलावा जल जीवन मिशन के कार्य में आ रही बाधाओं को दूर कर पानी की टंकियों का सुचारु रुप से संचालन कराने की मांग की गई । उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो यूनियन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। पंचायत में बड़ी संख्या में किसान, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर