नपा अध्यक्षा पक्ष ने कि प्रेसवार्ता, विकास कार्यों को रोकने के आरोपों को सिरे से नकारा। डबरा नगर पालिका इस समय राजनीति का अखाड़ा बना चुकी है, और यहां दोनों पक्ष भाजपा से ही है। डबरा नगर पालिका उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे भाजपा से ही पार्षद है,लेकिन विकास कार्य एवं भ्रष्टाचार को लेकर आमने सामने हैं।वहीं काग्रेस पार्षद भी इस आंदोलन में उनके साथ है और उनके ही नेतृत्व में विपक्षी पार्षद दल नपा भवन के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं, शहर में विकास कार्य ना होने एवं विकास कि फाइलो को रोकने का आरोपी भी नगर पालिका अध्यक्ष एवं प्रशासनिक अधिकारी सीएमओ पर लगा रहे हैं। इधर विपक्षी पार्षदों द्वारा नपा भवन के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं,तो वहीं दूसरी और धरने के बीच अध्यक्षा पार्षदों ने नपा भवन के हाल में प्रेसवार्ता कर बिकास कार्यों के आरोपों को सिरे से नकार दिया है। प्रेसवार्ता के दौरान दिलचस्प बात रही कि नगर पालिका अध्यक्षा तो मौजूद रही लेकिन कुछ पार्षद पति भी मौजूद रहे, प्रेसवार्ता के दौरान नपा अध्यक्षा तो कुछ नहीं बोली लेकिन उनके पुत्र ही मीडिया से रूबरू हुए। प्रेसवार्ता के दौरान अध्यक्षा पुत्र ने बताया कि मेरी मां को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है,जो लोग धरना दे रहे हैं वह शहर के बिकास कार्यों को रोकना चाहते हैं।परिषद के द्वारा कोई भी बिकास कार्यों को लेकर पक्षपात नहीं किया गया और ना ही कोई फाइल रोकी गई,रहा सवाल फाइलों को नियम विरुद्ध तरीके से पास करने का तो यह सरासर गलत है। News india TV के रिपोर्ट द्वारा प्रश्न किया गया कि इस आंदोलन में भाजपा ही भाजपा के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है ऐसा क्यो सवाल के जवाब में अध्यक्षा पुत्र ने कहा जो नपा उपाध्यक्ष जी एवं अन्य बिरोधी पार्षदों प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है,वहीं नपा उपाध्यक्ष सतेंद्र दुबे ने अध्यक्षा पुत्र के सवाल के जवाब में कहा मुझे इस बात का सर्टिफिकेट लेने की किसी से जरूरत नहीं है। और मैं किस दल से हूं और किस दल के लिए काम कर रहा हूं,मैं आपके माध्यम से पूछना चाहता हूं अध्यक्षा पुत्र क्या वह पार्षद है, हमने जो आप पर पूर्व में भी आरोप लगाए थे। उनकी जानकारी कलेक्टर महोदय को भी लिखित में दी है। नगर पालिका को अध्यक्षा नहीं उनका पुत्र चल रहा है, जो एक गुंडा है 302 का मुल्जिम है। उसके ऊपर अभी भी प्रकरण चल रहा है,वह आदमी हमें सर्टिफिकेट ना दे हमें उसकी आवश्यता नहीं है। उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे ने तीखे प्रहार करते हुए कहा अध्यक्षा महोदया जी तो प्रेसवर्ता में शांत बैठी है, उनके पुत्र चिल्ला रहे हैं। यह कौन होता है खुले मंच पर आमंत्रित देने वाला, उसकी माँ को जब चर्चा करनी हो तो नगर पालिका परिषद में करे हम तैयार हैं।






