ऑनलाइन नक्शे की त्रुटि को लेकर कलेक्टर से गुहार

जिले के ग्राम चिलखी, तहसील हाटपिपल्या की प.ह.नं. 17 की संपूर्ण कृषि भूमि के राजस्व नक्शे में ऑनलाइन (साइबर) माध्यम से हुई त्रुटि को लेकर बड़ी संख्या में किसानों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर के नाम सामूहिक आवेदन सौंपा। ग्रामवासी चेतन सिंह सेंधव ने बताया कि ऑनलाइन राजस्व नक्शे में दर्ज गलत जानकारी के कारण किसानों को अपनी भूमि की वास्तविक स्थिति और राजस्व अभिलेखों में अंतर का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि नक्शे में हुई त्रुटि के चलते नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, रजिस्ट्री सहित अन्य राजस्व कार्यों में परेशानियां आ रही हैं। साथ ही भूमि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं होने से भविष्य में किसानों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका भी बनी हुई है। आवेदन में मांग की गई कि ग्राम चिलखी की संपूर्ण कृषि भूमि के राजस्व नक्शे में पुराने बंदोबस्त से पूर्व के रिकॉर्ड के आधार पर नियमानुसार सुधार कराया जाए। किसानों ने मामले को जनहित से जुड़ा बताते हुए कलेक्टर से शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। आवेदन के दौरान बड़ी संख्या में ग्राम चिलखी के किसान मौजूद रहे।

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर