कीचड़ में रोपा लगाकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

जर्जर सड़क पर रोपा लगाकर कांग्रेस ने कीचड़ मे बैठकर जताया विरोध
कटनी के लखेरा क्षेत्र स्थित विवेकानंद वार्ड में जर्जर और कीचड़ से भरी सड़क को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और स्थानीय नागरिकों ने सड़क पर रोपा लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की हालत बेहद खराब है। बारिश के दौरान सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छोटे-छोटे बच्चे भी इसी रास्ते से स्कूल आते-जाते हैं और कई बार फिसलकर गिरने की घटनाएं सामने आती हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह मार्ग चारों दिशाओं से आने-जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। साउथ स्टेशन से मुड़वारा स्टेशन, माधवनगर स्टेशन से बड़वारा रोड और कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले लोगों का भी इस मार्ग से लगातार आवागमन होता है। सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम और महापौर पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर