सोनभद्र पुलिस ने लौटाए ₹30 लाख के खोए 207 मोबाइल

सोनभद्र पुलिस द्वारा आमजन के खोए व गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी एवं उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों तक वापस पहुंचाने हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के कुशल मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।
इसी क्रम में सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण एवं सतत मॉनिटरिंग करते हुए माह जुलाई-2026 से अब तक कुल 207 खोए व गुम हुए मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख है, सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए। बरामद किए गए मोबाइल फोन को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल द्वारा मोबाइल फोन उनके स्वामियों को वितरित किए गए। अपने बहुमूल्य मोबाइल फोन पुनः प्राप्त होने पर नागरिकों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सोनभद्र पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया गया। यह सफलता सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं जनपद के समस्त थानों द्वारा किए गए समन्वित प्रयास, तकनीकी दक्षता एवं सतत अनुश्रवण का परिणाम है। CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोनों को ट्रेस कर उनकी बरामदगी सुनिश्चित की गई तथा विधिक प्रक्रिया के उपरांत उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किया गया। सोनभद्र पुलिस आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल अथवा निकटतम थाना पर सूचना दें, जिससे समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

लालगंज, मीरजापुर । स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गंगहरा कलां के प्रांगण में चल रहे आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला के आठवें दिन वन गमन का मंचन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा