देवास अंडरब्रिज में फंसी बच्चों से भरी मैजिक, टला बड़ा हादसा

देवास के सिविल लाइन क्षेत्र में बना अंडरब्रिज एक बार फिर जिम्मेदारों की लापरवाही और जलभराव की समस्या को लेकर सुर्खियों में है। सोमवार को लगातार हुई बारिश के बाद अंडरब्रिज में पानी लबालब भर गया, जिससे कई कॉलोनियों को जोड़ने वाला यह वैकल्पिक मार्ग बंद हो गया।
लेकिन सवाल यह है कि जब अंडरब्रिज पानी से भरा हुआ था, तो इसे पूरी तरह बंद क्यों नहीं किया गया?
मंगलवार सुबह इसी बीच बच्चों से भरी एक स्कूली मैजिक वाहन पानी से भरे अंडरब्रिज में घुस गई और बीच में जाकर फंस गई। देखते ही देखते वाहन में बैठे बच्चे घबरा गए और हालात ऐसे बने कि कुछ बच्चों को वाहन की छत पर बैठना पड़ा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद पानी में फंसी मैजिक को रस्सी बांधकर बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित निकालकर स्कूल भिजवाया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।
वहीं पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले मैजिक चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को भी जब्त कर लिया है।
बारिश और जलभराव की स्थिति के बावजूद बच्चों से भरी मैजिक को पानी में ले जाना आखिर किसकी जिम्मेदारी है? एक ओर चालक की लापरवाही सामने आई है, तो दूसरी ओर यह सवाल भी खड़ा हो रहा है कि पानी से लबालब अंडरब्रिज को समय रहते बंद क्यों नहीं किया गया। सवाल बड़ा है यह है कि क्या जिम्मेदार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं|

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर