बदायूं के चार बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंची राहत सामग्री

चार बाढ़ से प्रभावित गांवों में पहुंची राहत सामग्री सहसवान/बदायूं गंगा खादर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित खागी नगला, वीरशय नगला, भमरोलिया और गिरधारी नगला गांवों में सोमवार को राहत सामग्री वितरित की गई।पूर्व MLC जितेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, एसडीएम गौरव आर्य और भाजपा नेता विक्रांत यादव ने प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरित की। ग्रामीणों ने जलभराव से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिस पर समाधान के निर्देश दिए गए।वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार और संगठन बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा है। प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार राहत सामग्री पहुंचाने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।एसडीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य लगातार जारी है और फसल नुकसान का सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।राहत किट में आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, मसाले, चीनी, बिस्कुट, मोमबत्ती, साबुन, बाल्टी और मग सहित आवश्यक सामग्री शामिल रही।

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर