35 वीर सैनिकों और कोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह आयोजित

35 वीर सैनिकों व कोरोना योद्धा को मिला सम्मान, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा कार्यक्रम आयोजित
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (रामवंशज) के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ ठाकुर रविंद्र सिंह पवार के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत वीर सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन वरिष्ठ नागरिक संस्था, मल्हार स्मृति मंदिर के समीप किया गया। समारोह में 35 वीर सैनिकों का सम्मान किया गया। महासभा द्वारा यह आयोजन लगातार तीसरे वर्ष आयोजित हुआ। समारोह में मातृशक्ति, राजपूत सरदार, सर्व समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर देश की रक्षा में योगदान देने वाले सैनिकों के साथ कोरोना काल में समाजसेवा करने वाले योद्धाओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजपूत समाज ट्रस्टी ठा. रणजीत सिंह राठौड़ एडवोकेट, पेंशन संघ अध्यक्ष गंगा सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैनेंद्र सिंह पंवार, जितेंद्र सिंह राजपूत, वर्ष 1971 के युद्ध के कप्तान कृष्णकांत वर्मा तथा सनफार्मा के बेस अध्यक्ष शंकर सिंह बेस रहे। समारोह में दीप सिंह पंवार, कैलाश सिंह नाना बैस, आनंद सिंह ठाकुर, यशपाल सिंह, हिम्मत सिंह चावड़ा, रविन्द्र सिंह राठौड़, भगवान सिंह राजपूत, लोकेश ठाकुर, सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सैनिक अपने परिवार और निजी सुखों से ऊपर उठकर राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं। वहीं कोरोना महामारी के कठिन दौर में जरूरतमंदों की सेवा करने वाले समाजसेवियों ने भी मानवता की मिसाल पेश की।

Related Posts

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

संदीप मौर्य ✍️ कटनी – नगर की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक परंपराओं का प्रतीक श्री बजरंग कटाएघाट मेले का मंगलवार को को श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में प्रारंभ…

स्लीमनाबाद तिराहे के एसबीआई एटीएम के पास हुई वारदात, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में एटीएम से जुड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ग्राम हरदुआ निवासी एक युवक के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 28…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

स्लीमनाबाद तिराहे के एसबीआई एटीएम के पास हुई वारदात, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

स्लीमनाबाद तिराहे के एसबीआई एटीएम के पास हुई वारदात, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

स्लीमनाबाद–बहोरीबंद में अवैध उत्खनन और प्लाटिंग का साम्राज्य! एसडीएम कार्यालय से महज आधा किलोमीटर दूर चल रहा मिट्टी-मुरम का खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

स्लीमनाबाद–बहोरीबंद में अवैध उत्खनन और प्लाटिंग का साम्राज्य! एसडीएम कार्यालय से महज आधा किलोमीटर दूर चल रहा मिट्टी-मुरम का खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

तेवरी के असाटी किराना स्टोर और स्लीमनाबाद की हर्ष ट्रेडिंग कंपनी में मिली अनियमितता, समर्थन मूल्य पर खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती

तेवरी के असाटी किराना स्टोर और स्लीमनाबाद की हर्ष ट्रेडिंग कंपनी में मिली अनियमितता, समर्थन मूल्य पर खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती

चार करोड़ का चावल कहां गया? 32 ट्रक गायब, तीन महीने तक सोता रहा विभाग!

चार करोड़ का चावल कहां गया? 32 ट्रक गायब, तीन महीने तक सोता रहा विभाग!