मंत्री के काफिले में हादसा, 6 घायल

मंत्री के काफिले में हादसा: स्कॉर्पियो पहले मंत्री की कार से भिड़ी, फिर फॉलो वाहन को मारी टक्कर, 6 घायल
कोंडागांव जिले के जुनावाही के पास रविवार दोपहर मंत्री केदार कश्यप के काफिले में हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले मंत्री की कार से टकराई और इसके बाद अनियंत्रित होकर पीछे चल रहे फॉलो वाहन से जा भिड़ी। हादसे में मंत्री केदार कश्यप सुरक्षित रहे जबकि फॉलो वाहन में सवार पुलिस जवानों समेत छह लोग घायल हुए। सभी घायलों को कोंडागांव जिला अस्पताल ले जाया गया। कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किए जाने की जानकारी है।जानकारी के अनुसार मंत्री केदार कश्यप अपने ग्राम फरसागुड़ा से कोंडागांव जा रहे थे। इसी दौरान कोंडागांव से जगदलपुर की ओर आ रही स्कॉर्पियो काफिले में शामिल मंत्री की कार से टकरा गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पीछे चल रहे फॉलो वाहन से जा भिड़ी।हादसे में ड्राइवर सुनील कुमार मौर्य, प्रधान आरक्षक राजेश नेताम, आरक्षक सुरजीत उसेंडी, महिला आरक्षक त्रिलोत्तमा मड्डे और आरक्षक नर्मदा मरकाम घायल हुए हैं। मंत्री के पीछे अनुराग शर्मा को सीने में दर्द की शिकायत के बाद रायपुर रेफर किए जाने की जानकारी है।घटना की सूचना मिलते ही भानपुरी पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक से पूछताछ के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे में फॉलो वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।

Related Posts

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

संदीप मौर्य ✍️ कटनी – नगर की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक परंपराओं का प्रतीक श्री बजरंग कटाएघाट मेले का मंगलवार को को श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में प्रारंभ…

स्लीमनाबाद तिराहे के एसबीआई एटीएम के पास हुई वारदात, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में एटीएम से जुड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ग्राम हरदुआ निवासी एक युवक के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 28…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

स्लीमनाबाद तिराहे के एसबीआई एटीएम के पास हुई वारदात, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

स्लीमनाबाद तिराहे के एसबीआई एटीएम के पास हुई वारदात, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

स्लीमनाबाद–बहोरीबंद में अवैध उत्खनन और प्लाटिंग का साम्राज्य! एसडीएम कार्यालय से महज आधा किलोमीटर दूर चल रहा मिट्टी-मुरम का खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

स्लीमनाबाद–बहोरीबंद में अवैध उत्खनन और प्लाटिंग का साम्राज्य! एसडीएम कार्यालय से महज आधा किलोमीटर दूर चल रहा मिट्टी-मुरम का खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

तेवरी के असाटी किराना स्टोर और स्लीमनाबाद की हर्ष ट्रेडिंग कंपनी में मिली अनियमितता, समर्थन मूल्य पर खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती

तेवरी के असाटी किराना स्टोर और स्लीमनाबाद की हर्ष ट्रेडिंग कंपनी में मिली अनियमितता, समर्थन मूल्य पर खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती

चार करोड़ का चावल कहां गया? 32 ट्रक गायब, तीन महीने तक सोता रहा विभाग!

चार करोड़ का चावल कहां गया? 32 ट्रक गायब, तीन महीने तक सोता रहा विभाग!