देवास में डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड का बड़ा खुलासा, 12 आरोपी गिरफ्तार

देवास पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस की नवाचारी पहल ई-जीरो एफआईआर के तहत डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। देवास पुलिस की 19 टीमों ने 127 दिनों तक देश के 17 राज्यों के 33 जिलों में लगातार कार्रवाई करते हुए 12 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान करीब 54 लाख 84 हजार 725 रुपये की ठगी की राशि भी जब्त की है।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति को अज्ञात साइबर ठगों ने फोन और वीडियो कॉल कर खुद को दूरसंचार विभाग, मुंबई क्राइम ब्रांच और सीबीआई का अधिकारी बताया। ठगों ने पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने और गिरफ्तारी का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट किया। इसके बाद फर्जी जांच प्रक्रिया और कथित न्यायालय का दृश्य दिखाकर बैंकिंग और निवेश संबंधी जानकारी हासिल की गई।
आरोपियों ने जांच के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई और पीड़ित से कुल 63 लाख 52 हजार रुपये की ठगी कर ली। शिकायत मिलते ही मामले में ई-जीरो एफआईआर दर्ज कर देवास पुलिस ने विशेष टीम गठित की और बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, बैंक स्टेटमेंट, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू की।
जांच में जैसे-जैसे ठगी की रकम की बैंकिंग कड़ियां खुलती गईं, वैसे-वैसे पुलिस का नेटवर्क दूसरे राज्यों तक पहुंचता गया। देवास पुलिस की टीमों ने राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश और दिल्ली सहित कुल 17 राज्यों के 33 जिलों में आरोपियों की तलाश में दबिश दी।
इस बड़ी कार्रवाई के दौरान देवास पुलिस के 70 पुलिसकर्मियों की 19 टीमों ने करीब 58 हजार 315 किलोमीटर की दूरी तय की। पुलिस ने अलग-अलग राज्यों में बैंक शाखाओं, आरोपियों के संभावित ठिकानों और अन्य स्थानों पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की और आखिरकार डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के इस अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया।
कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात, बिहार और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों के आरोपी शामिल हैं। मामले में कई बैंक खातों और संदिग्ध लेन-देन की जांच की जा रही है, जबकि पुलिस साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।

Related Posts

गरौठा में भव्य कावड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

गरौठा में भव्यता के साथ निकली कावड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत एवं पुष्प वर्षागरौठा में सोमवार को भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। ओरछा, एरच और डुमरई सहित विभिन्न स्थानों से…

जालोर में 800 मीटर डिवाइडर पर लगेंगे 1 हजार पौधे

800 मीटर के डिवाइडर पर लगेंगे एक हजार पौधे : जालोर शहर में शिवाजी नगर चौराहे से कॉलेज तिराहे तक बने डिवाइडरयुक्त फोरलेन को हराभरा बनाने की पहल की है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गरौठा में भव्य कावड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

गरौठा में भव्य कावड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

जालोर में 800 मीटर डिवाइडर पर लगेंगे 1 हजार पौधे

जालोर में 800 मीटर डिवाइडर पर लगेंगे 1 हजार पौधे

भितरवार में युवक लापता, नदी घाट पर मिला सामान

भितरवार में युवक लापता, नदी घाट पर मिला सामान

नरवर में घर में घुसा दुर्लभ पैंगोलिन, सुरक्षित रेस्क्यू

नरवर में घर में घुसा दुर्लभ पैंगोलिन, सुरक्षित रेस्क्यू

कांकेर पुलिस का ‘मिशन रक्षक’, युवाओं को मिलेगी निःशुल्क भर्ती तैयारी

कांकेर पुलिस का ‘मिशन रक्षक’, युवाओं को मिलेगी निःशुल्क भर्ती तैयारी

अंजलि नाला में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

अंजलि नाला में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप