“15 अक्टूबर तक न हटा अतिक्रमण तो 18 को करगे चक्का जाम” — बजरंग दल और विहिप ने प्रशासन को दी अल्टीमेटम

संदीप मौर्य ✍️

स्लीमनाबाद क्षेत्र में भेड़ा सड़क किनारे नदी के पास स्थित राजस्व अभिलेखों में सैनिक छावनी के नाम दर्ज भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने प्रशासन ज्ञापन सौंपते हुए कड़ी चेतावनी दी है कि यदि 15 अक्टूबर, दिन बुधवार तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो 18 अक्टूबर, दिन गुरुवार को दोपहर 12 बजे से स्लीमनाबाद तिराहा पर चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि खसरा क्रमांक 54 रकबा 2.72 हे. सैनिक छावनी के नाम दर्ज भूमि पर मुस्लिम समुदाय ने कथित रूप से तारबाउंड्री कर निर्माण कर लिया है। इसको लेकर ग्राम पंचायत और हिन्दू समाज ने कई बार शिकायतें कीं, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई आज तक नहीं हुई।

विहिप-बजरंग दल का कहना है कि खसरा क्रमांक 53 की लगभग 1 एकड़ भूमि, जो आधी श्मशान व आधी कब्रिस्तान के लिए दर्ज थी, उसे कुछ राजस्व कर्मचारियों की मिलीभगत से पूरी तरह कब्रिस्तान के नाम दर्ज कर दिया गया, जिससे हिन्दू समाज में व्यापक आक्रोश है।

संगठन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि दोनों खसरा क्रमांकों से अवैध कब्जे हटाकर, रिकॉर्ड में की गई छेड़छाड़ के दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जाए। कार्यवाही न होने की स्थिति में विहिप-बजरंग दल ने स्पष्ट कहा है कि 18 अक्टूबर को स्लीमनाबाद में उग्र आंदोलन और चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला