ग्राम भगनवारा में अवैध शराब पैकारी से बिगड़ रहा माहौल, सैकड़ों ग्रामीणों ने स्लीमनाबाद थाना पहुंचकर किया विरोध

संदीप मौर्य ✍️

कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तिहारी के ग्राम भगनवारा में अवैध शराब विक्रय को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्राम सरपंच सुनील रतन गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों पुरुषों व महिलाओं ने थाना स्लीमनाबाद पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम में दो स्थानों — आंगनबाड़ी केंद्र के पास बरगद के पेड़ के नीचे तथा शांति मंदिर के समीप मुख्य सड़क किनारे — अवैध रूप से शराब की पैकारी संचालित की जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि इन अवैध दुकानों से रोजाना शराबियों की भीड़ लगती है, जिससे गांव का माहौल बिगड़ गया है। महिलाएं और बच्चे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, वहीं आए दिन गाली-गलौज और झगड़े की घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्लीमनाबाद शराब ठेकेदार मंचू असाटी दबंगई के बल पर अपने गुर्गों से गांव में शराब सप्लाई करवाता है, और विरोध करने पर धमकी व मारपीट करता है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई कर इन दोनों अवैध शराब पैकारियों को बंद नहीं कराया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। गांव का वातावरण बचाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज