खेत में मिला 42 वर्षीय व्यक्ति का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

व्यक्ति का मिलने से क्षेत्र में सनसनी

फतेहपुर यूपी के थाना औंग के ग्राम बिकमपुर में शनिवार को गांव के बाहर खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की । मृतक की पहचान राम सिंह पुत्र गंगा सिंह उम 42 वर्ष निवासी ग्राम टेनी, थाना खागा के रूप में हुई । मृतक के भांजे सचिन सिंह पुत्र रुद्रपाल सिंह, निवासी ग्राम रामपुर ने पुलिस को बताया कि राम सिंह निर्माणाधीन सड़क पर रोलर चलाने का काम करते थे और घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर स्थित एक प्राइवेट ट्यूबवेल में रहते थे ।
परिजनों के अनुसार राम सिंह शराब के अत्यधिक आदी थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे । उनका सामान भी ट्यूबवेल में ही रखा हुआ था । परिजनों ने किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका से फिलहाल इनकार किया है । लेकिन मृत्यु का वास्तविक कारण ज्ञात नहीं हो सका है । पुलिस की व्यापक जांच के बाद ही इसका निष्कर्ष निकलने की उम्मीद है ।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करके मोर्चरी फतेहपुर भेज दिया गया है

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर