खुले नाले में गिरा बुजुर्ग, नगर परिषद पर सवाल

खुले नाले में गिरा बुजुर्ग, नगर परिषद की लापरवाही पर उठे सवाल

जालोर। शहर के नए बस स्टैंड की मुख्य सड़क पर खुले पड़े नाले में एक बुजुर्ग के गिरने से हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बुजुर्ग को नाले से बाहर निकाला और उसकी मदद की।

बताया जा रहा है कि मुख्य सड़क पर लंबे समय से खुला पड़ा नाला हादसों को न्योता दे रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार नाले की स्थिति की जानकारी नगर परिषद को होने के बावजूद इसे सुरक्षित करने या ढकने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

हादसे की तस्वीरें शहर की बदहाल सफाई एवं नाला व्यवस्था की हकीकत बयां कर रही हैं। खुले नाले के आसपास गंदा पानी और कचरा जमा होने से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि शहर के मुख्य मार्गों पर खुले पड़े नालों को तत्काल ढकवाया जाए तथा ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की पुनरावृत्ति न हो।

Related Posts

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जंगलों में वन्यजीवों के संरक्षण के दावों के बीच जिले के ग्राम नैंगवा से जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री का मामला…

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निवार चौकी क्षेत्र में दो रेत से भरे हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश