स्लीमनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई — चाकूबाजी कांड के आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, पहुंचे जेल

संदीप मौर्य

स्लीमनाबाद।
थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने चाकूबाजी की गंभीर वारदात में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। दिनांक 02 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 10 बजे की है, जब स्लीमनाबाद क्षेत्र में प्रार्थी रविंद्र यादव के भाई सिकंदर यादव पर जान से मारने की नियत से बुल्ला कोल, तुषार कोल एवं अन्य साथियों ने चाकू से हमला कर दिया था। इस घटना में सिकंदर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना स्लीमनाबाद में अपराध क्रमांक 551/25, धारा 115(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी श्रीमति आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए महज 48 घंटे में ही आरोपी सचिन कोल (21 वर्ष), मनीष कोल (19 वर्ष) सहित तीन विधिविरुद्ध बालकों को गिरफ्तार कर एक चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कार्यवाही में सउनि अंजनी मिश्रा, सउनि जुबेर अली, प्र.आर. अंकित दुबे, आर. रजनीश तेकाम, आर. सोने सिंह, आर. विवेक कुमार एवं आर. अभिषेक सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज