पखांजूर A.I.M.S.S की महिलाओं ने SDM को सौंपा ज्ञापन, पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं की मांग
ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन A.I.M.S.S पखांजूर इकाई की महिलाओं ने 21-08-2026 को SDM पखांजूर को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की। संगठन ने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो महिलाएं उग्र आंदोलन करेंगी
महिलाओं का आरोप है कि भूजल में खनिज अधिक होने से किडनी व अन्य बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने कोटरी नदी पर बांध बनाकर पानी फिल्टर करके पखांजूर व आसपास के गांवों में सप्लाई करने की मांग की।
कापसी-पखांजूर मार्ग की सड़क खराब है। अंजनी पुलिया, PV 33 से PV 39 के बीच, बड़ेकापसी से बड़गांव और PV 34 के पास की पुलिया टूटी हुई हैं। इन्हें जल्द दुरुस्त करने की मांग की गई।
मदर मेरी सिविल अस्पताल पखांजूर में महिला, शिशु, मेडिसिन के विशेषज्ञ नहीं हैं। मरीजों को इलाज के लिए कांकेर रेफर किया जाता है।
सीजेरियन प्रसव की सुविधा न होने से प्रसव के दौरान माता और शिशु की मौत हो रही है। इसलिए महिला शल्य चिकित्सक की नियुक्ति जरूरी है।
अस्पताल में ब्लड बैंक भवन बना है लेकिन ट्रांसफर की प्रक्रिया बंद है। इससे गंभीर मरीजों को खून नहीं मिल पा रहा।
महिलाओं ने कहा कि शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में बच्चों के खेलने के लिए पार्क नहीं हैं। हर वार्ड में पार्क बनाए जाएं।





