फेल करने की धमकी, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

नाबालिग स्कूली छात्रा को परीक्षा में फेल करने का डर दिखाकर अश्लील फोटो और वीडियो भेजने के लिए मानसिक दबाव बनाने के आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

पखांजूर में नाबालिग स्कूली छात्रा को परीक्षा में फेल करने का डर दिखाकर अश्लील फोटो और वीडियो भेजने के लिए मानसिक दबाव बनाने के आरोप में बांदे पुलिस ने एक अतिथि शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी हायर सेकेंडरी स्कूल मरोड़ा में गणित विषय पढ़ाता था।पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त को आरोपी ने स्कूल में अतिरिक्त गणित कक्षा ली और छात्रा का मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद छात्रा को अश्लील संदेश भेजने और फोटो भेजने के लिए दबाव बनाने का आरोप है। आरोपी कथित तौर पर छात्रा को परीक्षा में फेल करने का डर भी दिखा रहा था।पीड़िता की मां ने 20 अगस्त को बांदे थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक आशीष मंडल, उम्र 30 वर्ष, निवासी पी.व्ही.-40 पुरुषोत्तम नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त किया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 75, पॉक्सो एक्ट की धारा 12 और आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेश के बाद उसे जिला जेल कांकेर भेज दिया गया।

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर