25 लाख का संपत्ति कर बकाया, देवास वाटर प्रोजेक्ट सील

25 लाख रुपए से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर देवास नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक-1 स्थित देवास वाटर प्रोजेक्ट को सील कर दिया। नगर निगम की टीम ने कंपनी के एडमिन ब्लॉक और मुख्य गेट पर ताले जड़ दिए।
जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा देवास वाटर प्रोजेक्ट को संपत्ति कर जमा करने और दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कई बार नोटिस और पत्र दिए गए थे। नगर निगम के जीआईएस सर्वे में कंपनी परिसर में बने कई भवनों और निर्माण क्षेत्र का संपत्ति कर निर्धारण किया गया था।
नगर निगम के अनुसार वर्ष 1997-98 से वित्तीय वर्ष 2026-27 तक कंपनी पर लगभग 25 लाख 90 हजार 576 रुपए का संपत्ति कर निर्धारित किया गया। कंपनी की ओर से जवाब नहीं मिलने और संपत्ति कर जमा नहीं करने पर निगम आयुक्त दलीप कुमार के निर्देश पर कार्रवाई की गई।
राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी को कई बार पत्र दिए गए थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए देवास वाटर प्रोजेक्ट के एडमिन ब्लॉक को सील कर मुख्य गेट पर ताले जड़ दिए।
मामले को नगर निगम परिषद की बैठक में भी उठाया जा चुका था। अब निगम की इस कार्रवाई के बाद कंपनी द्वारा बकाया राशि जमा किए जाने का इंतजार है।

Related Posts

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जंगलों में वन्यजीवों के संरक्षण के दावों के बीच जिले के ग्राम नैंगवा से जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री का मामला…

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निवार चौकी क्षेत्र में दो रेत से भरे हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश