सोनभद्र हत्याकांड: 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

सोनभद्र जनपद के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के सिलथम गांव निवासी शिक्षक प्रदीप के नौजवान पुत्र की साजिश के तहत 15 अगस्त को हत्या कर दी गई थी उसका शव एक ऐसे नाले के पानी में मिला था जहां घुटना भर पानी नहीं था ऐसे में पुलिस ने शव को पंचायत नामा करके अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था मौके पर मौजूद पुलिस के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि इस घटना में जो भी शामिल होगा किसी को बक्शा नहीं जाएगा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के तत्काल बाद तीन युवकों को हत्या के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया इस संबंध में जनपद पुलिस द्वारा जो प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई उसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि यह हत्या एक लड़की के प्रेम प्रसंग के चक्कर में की गई ऐसे में संपूर्ण क्षेत्र के लोग लड़की का चालान न किए जाने से काफी अचंभित हैं सूत्रों का कहना है कि पुलिस कह रही है कि लड़की नाबालिक है भारतीय संविधान के तहत नाबालिकों के लिए भी अपराध करने पर जेल भेजने की व्यवस्था है ऐसे में लड़की का जेल न भेजा जाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है इसके अलावा क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस घटना में सिर्फ तीन लड़के ही नहीं अन्य भी शामिल हैं उन्हें बचाने का प्रयास पुलिस क्यों कर रही है शुक्रवार को मृतक के परिवार से मिलने के लिए सपा सरकार में सदर विधायक अविनाश कुशवाहा पहुंचे उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा किया इसके अलावा मृतक के पिता प्रदीप जी ने भी पुलिस की कार्रवाई से पूर्णतया संतुष्टि नहीं दिखाई इस संबंध में हमारे संवाददाता विजय विनीत को पीड़ित परिवार के परिवारजन व पूर्व विधायक ने बताया

Related Posts

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार

मनावर पुलिस की महत्वपूर्ण कार्यवाही “मनावर पुलिस का अवैध गांजा खेती तस्करों पर कड़ा प्रहार, कपास एवं गराडू के खेतों में अवैधरूप से उगाए जा रहे गांजे के 229 हरे…

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियां तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक जयपुर, 05 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियां तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियां तेज

नगरीय निकाय प्रमुखों से CM भजनलाल का संवाद

नगरीय निकाय प्रमुखों से CM भजनलाल का संवाद

181 कॉल सेंटर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: गायत्री राठौर

181 कॉल सेंटर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: गायत्री राठौर

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद