टीकमगढ़ में विधायक हरिशंकर खटीक की मौजूदगी में भव्य तिरंगा यात्रा

विधायक हरिशंकर खटीक व सरोज राजपूत की उपस्थिति में हर्षोउल्लास व देशभक्ति से ओत-प्रोत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

बड़ी संख्या में नगरवासी व कार्यकर्ता हुए सम्मलित

टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश
आज टीकमगढ़ नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा में जिला प्रभारी पुष्पेंद्रनाथ गुड्डन पाठक, जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत,लधु उधोग निगम अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण, पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी व अजय यादव,वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी, राजेंद्र तिवारी ,जिला कार्यक्रम संयोजक इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, कार्यक्रम सह संयोजक अंकित तोमर, प्रीति शर्मा व रामगोपाल चौरसिया, महामंत्री अश्वनी चढ़ार व मनोज देवलिया, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष यात्रा प्रभारी संकल्प जैन, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, कलेक्टर विवेक श्रोतीय,अपर कलेक्टर शिवप्रकाश मंडरा, एसडीएम संस्कृति लिटोरिया, सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया, तहसीलदार सतेंद्र सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में नगर मंडल, ग्रामीण मंडल, कुंडेश्वर मंडल व सावरकर मंडल ,वरिष्ठ कार्यकर्ता, नगरवासी, शिक्षक एवं विद्यार्थीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा में नजरबाग प्रांगण में मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि कर पूजन किया गया तत्पश्चात तीन-तीन की पंक्ति में डीजे पर देशभक्ति के गीतों व भारत माता के जय घोष के साथ पैदल तिरंगा यात्रा कोतवाली चौराहा, सिंधी धर्मशाला चौराहा, लुकमान चौराहा, नजाई मंडी, अवस्थी चौराहा व गांधी चौराहे पर यात्रा समाप्ति में भारत माता की भव्य आरती का आयोजन किया गया, भारत माता के जयकारे लगाकर राष्ट्रगान हुआ व पूर्व सेनिकों का सम्मान किया गया। इस दौरान सभी के हाथों में तिरंगा झंडा लहरा रहा था। विद्यार्थियों के लिए जल और स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। मुख्य अतिथि विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतवासियों के हृदय में राष्ट्र व तिरंगे झंडे के लिए सम्मान और समर्पण की भावना को जागृत करना है, इस देश ने हमें पहचान दी है और इस झंडे के नीचे हम अपना आजादी का पर्व मना रहे हैं। सरोज राजपूत ने कहा कि तिरंगा हमारी आन- शानबान है, इसका सम्मान बनाए रखना हम सभी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है, तिरंगा झंडे के नीचे हम सभी एक समान है और बिना भेदभाव के समान अवसर व आजादी के उत्सव में हम जीते हैं।

Related Posts

झांसी में व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली

व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली झांसी में बुधवार रात को व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उमेश गुप्पा के सगे भतीजे प्रशांत गुप्ता (मोनू) पनिहारी को बदमाशों ने गोली मार दी,,शाम लगभग 7 बजे वह मंडी में अपनी आढत की दुकान  बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे,,रास्ते में बाइक से आए तीन बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे प्रशांत पनिहारी लहूलुहान हो गए,,लोगों ने उनको एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है,,जहां पर उनकी हालत अभी फिलहाल ठीक बनी हुई है,गोली उनके कमर में मारी गई है। डॉक्टरों की टीम उनकी जांचकर रही है। घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है,, वहीं पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच पड़ताल…

नरवर कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

नरवर शुद्धि विनायक कॉलेज में एक खतरनाक 6 फुट का कोबरा घुस आया पूरे कॉलेज में हाड कांप मच गया कोबरा की सूचना तुरंत सर्प मित्र सलमान पठान को दी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

झांसी में व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली

झांसी में व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली

नरवर कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

नरवर कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

नरवर में छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा का दिया संदेश

नरवर में छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा का दिया संदेश

स्वतंत्रता दिवस पर BSNL देवास के खास ऑफर, शुरू होगी सैटेलाइट फोन सेवा

स्वतंत्रता दिवस पर BSNL देवास के खास ऑफर, शुरू होगी सैटेलाइट फोन सेवा

टीकमगढ़ में विधायक हरिशंकर खटीक की मौजूदगी में भव्य तिरंगा यात्रा

टीकमगढ़ में विधायक हरिशंकर खटीक की मौजूदगी में भव्य तिरंगा यात्रा

पलेरा में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर

पलेरा में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर