पलेरा में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर

टीकमगढ़ जिले के पलेरा नगर में आजादी के पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर में एक भव्य और विशाल तिरंगा रैली निकाली गई जिससे संपूर्ण नगर आज तिरंगा में नजर आ रहा था । इस आयोजन में नगर एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों और नागरिकों के जोश ने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
सांदीपनि विद्यालय एवं शासकीय मॉडल स्कूल पलेरा से शुरू होकर नगर की विभिन्न गलियों में जिससे आज लग रहा था संपूर्ण पलेरा तिरंगा में हो गया बाद में यह विशाल तिरंगा रैली का रामराजा स्टेडियम में हुआ समापन तिरंगा रैली की शुरुआत नगर के सांदीपनि विद्यालय से हुई। यहां से रैली ने पूरे नगर का भ्रमण किया और विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए रामराजा स्टेडियम पहुंची, जहाँ इसका समापन किया गया। रैली के दौरान पूरा नगर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।
इन दिग्गजों और अधिकारियों की रही मौजूदगी देशभक्ति से ओत-प्रोत इस विशाल रैली में नगर के तमाम जनप्रतिनिधि पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि सुनील खटीक नगर की प्रथम नागरिक गायत्री विनोद वर्मा मंडल अध्यक्ष पवन संज्ञा समेत नगर के पार्षद पूर्व पार्षद रमेश सेन मिनी बाबा रामदेव और वही प्रशासनिक अमले मैं तहसीलदार पलक जैन एवं श्री शुक्ला मुख नगर पालिका अधिकारी से भी उपाध्याय पलेरा नगर निरीक्षक श्रीमती प्रीति भार्गव अपने हाथों में तिरंगा लिए बच्चों के साथ चल रही थी इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल भी अपने हाथों में तिरंगा था में स्कूली शिक्षक सभी लोग चल रहे थे ।

Related Posts

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

मुरादाबाद – शेरूआ चौराहे पर पिज्जा की दुकान में हुई घटना के बाद एसपी सिटी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस…

Leave a Reply

OTHER NEWS

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद

रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद