डबरा में पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली

पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली,शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी हर घर तिरंगा रैली।

डबरा में एसडीओपी सौरभ कुमार के नेतृत में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत डबरा पुलिस अनुभाग के सभी थाना प्रभारियो ने संयुक्त रूप से शहर में तिरंगा रैली निकाली,रैली का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने घरों तथा संस्थानों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करना था।
रैली में लगभग 100 से अधिक पुलिस जवान शामिल हुए, जिन्होंने अपने हाथ से तिरंगे लहराते हुए रैली में चल रहे थे। तिरंगा रैली सीटी थाना से शुरू हुई और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अग्रसेन चौराहा शहीद भगत सिंह चौराहा से होते हुए शुगर ममिल चौक से पुनः सीटी थाना पहुंची।
इस अवसर पर एसडीओपी सौरभ कुमार ने आम जनमानस से अपील कि है आप सभी को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के महत्व को समझना है,उन्होंने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान से जोड़ना है।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ग्वालियर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।तिरंगा रैली में स्कूली बच्चों के साथ मिलकर तिरंगा रैलियां भी निकालीं जाएगी,इन रैलियों के माध्यम से लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

Related Posts

झांसी में व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली

व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली झांसी में बुधवार रात को व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उमेश गुप्पा के सगे भतीजे प्रशांत गुप्ता (मोनू) पनिहारी को बदमाशों ने गोली मार दी,,शाम लगभग 7 बजे वह मंडी में अपनी आढत की दुकान  बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे,,रास्ते में बाइक से आए तीन बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे प्रशांत पनिहारी लहूलुहान हो गए,,लोगों ने उनको एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है,,जहां पर उनकी हालत अभी फिलहाल ठीक बनी हुई है,गोली उनके कमर में मारी गई है। डॉक्टरों की टीम उनकी जांचकर रही है। घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है,, वहीं पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच पड़ताल…

नरवर कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

नरवर शुद्धि विनायक कॉलेज में एक खतरनाक 6 फुट का कोबरा घुस आया पूरे कॉलेज में हाड कांप मच गया कोबरा की सूचना तुरंत सर्प मित्र सलमान पठान को दी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

झांसी में व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली

झांसी में व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली

नरवर कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

नरवर कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

नरवर में छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा का दिया संदेश

नरवर में छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा का दिया संदेश

स्वतंत्रता दिवस पर BSNL देवास के खास ऑफर, शुरू होगी सैटेलाइट फोन सेवा

स्वतंत्रता दिवस पर BSNL देवास के खास ऑफर, शुरू होगी सैटेलाइट फोन सेवा

टीकमगढ़ में विधायक हरिशंकर खटीक की मौजूदगी में भव्य तिरंगा यात्रा

टीकमगढ़ में विधायक हरिशंकर खटीक की मौजूदगी में भव्य तिरंगा यात्रा

पलेरा में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर

पलेरा में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर