मीरजापुर में आदिवासी सम्मेलन, कोल समाज को ST दर्जा देने की उठी मांग

छानबे विधानसभा क्षेत्र के हलिया में आदिवासी सम्मेलन का भव्य आयोजन
मीरजापुर। छानबे विधानसभा विकास खंड हलिया के भटवारी गांव में बुधवार को आदिवासी सम्मेलन समारोह कार्यक्रम का पूर्व छानबे विधानसभा सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल की अध्यक्षता में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ भीमराव अंबेडकर और विरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व विधायक रामकृपाल कोल, पूर्व सांसद लालचंद कोल रहे।
विशिष्ट अतिथि पूर्व लोकसभा प्रभारी समाजवादी पार्टी राज नारायण उर्फ निराला कोल रहे। कार्यक्रम में लालगंज तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, भाषा,और अधिकारों के संरक्षण के साथ एकजुटता का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में आये लोकगीत कलाकारों ने आदिवासी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह में उत्साह का माहौल बना दिया।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि आदिवासी कोल समाज के कद्दावर नेता राज नारायण उर्फ निराला कोल ने कहा कि आदिवासी कोल समाज का इतिहास समृद्धि गौरवशाली रहा है। भारत की आजादी और विकास में आदिवासी समाज के महत्वपूर्ण भूमिका रही, विशेष कर आदिवासी समाज प्राचीन काल से अपनी वीरता के लिए जाना जाता रहा है। जल जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष में आदिवासी समाज के अनेक वीरों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। लेकिन सरकार आदिवासी कोल समाज के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है अन्य प्रदेशों में आदिवासी कोल समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है जबकि उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति में रखा गया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश आदिवासी कोल समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग की।
इस अवसर पर पूर्व सांसद मिर्जापुर बाल कुमार पटेल, आदिवासी कोल समाज के कद्दावर नेता राज नारायण उर्फ निराला कोल, पूर्व विधायक रामकृपाल कोल, पूर्व सांसद लालचंद कोल, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा अशीष यादव, पूर्व छानबे विधानसभा प्रत्याशी कीर्ति कोल, अरविंद यादव,रामकुमार कोल, पंकज कोल, राम लल्लू कोल, अंजेश कोल, पंकज कोल, बुद्धि प्रकाश, अमृतलाल कोल, राम प्रकाश कोल, पवन कोल समेत हजारों की संख्या में क्षेत्रीय व ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

झांसी में व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली

व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली झांसी में बुधवार रात को व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उमेश गुप्पा के सगे भतीजे प्रशांत गुप्ता (मोनू) पनिहारी को बदमाशों ने गोली मार दी,,शाम लगभग 7 बजे वह मंडी में अपनी आढत की दुकान  बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे,,रास्ते में बाइक से आए तीन बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे प्रशांत पनिहारी लहूलुहान हो गए,,लोगों ने उनको एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है,,जहां पर उनकी हालत अभी फिलहाल ठीक बनी हुई है,गोली उनके कमर में मारी गई है। डॉक्टरों की टीम उनकी जांचकर रही है। घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है,, वहीं पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच पड़ताल…

नरवर कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

नरवर शुद्धि विनायक कॉलेज में एक खतरनाक 6 फुट का कोबरा घुस आया पूरे कॉलेज में हाड कांप मच गया कोबरा की सूचना तुरंत सर्प मित्र सलमान पठान को दी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

झांसी में व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली

झांसी में व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली

नरवर कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

नरवर कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

नरवर में छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा का दिया संदेश

नरवर में छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा का दिया संदेश

स्वतंत्रता दिवस पर BSNL देवास के खास ऑफर, शुरू होगी सैटेलाइट फोन सेवा

स्वतंत्रता दिवस पर BSNL देवास के खास ऑफर, शुरू होगी सैटेलाइट फोन सेवा

टीकमगढ़ में विधायक हरिशंकर खटीक की मौजूदगी में भव्य तिरंगा यात्रा

टीकमगढ़ में विधायक हरिशंकर खटीक की मौजूदगी में भव्य तिरंगा यात्रा

पलेरा में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर

पलेरा में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर