चित्रकोट में तिरंगा बाइक रैली का समापन, चला स्वच्छता अभियान

“कलेक्टर-एसपी के साथ तिरंगा बाइक रैली, चित्रकोट में हुआ समापन”

“तिरंगा यात्रा के साथ चला स्वच्छता अभियान, चित्रकोट परिसर की हुई सफाई”

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में कलेक्टर * आकाश छिकारा*, पुलिस अधीक्षक * शलभ सिन्हा*, जिला पंचायत सीईओ * तन्मय खन्ना* सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

हाथों में तिरंगा लेकर बाइक सवारों ने पीजी कॉलेज चौक से रैली प्रारंभ की। रैली अग्रसेन चौक, दंतेश्वरी मंदिर, दलपत सागर के किनारे होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयघोष से वातावरण देशभक्तिमय हो गया। रैली के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस पर घरों में तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया।

रैली को SP सिन्हा और CEO खन्ना के नेतृत्व में लोहांडीगुडा तक ले जाया गया। उसरीबेड़ा से जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप*, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्य भी रैली में शामिल हुए।

रैली का समापन जिले के प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात में हुआ। यहां अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर जलप्रपात एवं आसपास के पर्यटन क्षेत्र की साफ-सफाई की।

जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप* ने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल स्वच्छता अभियान को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल पर लागू किया गया। हम सभी को घर के साथ-साथ आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए।

अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।

Related Posts

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर के रंगनाथनगर थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी…

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में धान उपार्जन शुरू होने से पहले ही धान के अवैध परिवहन और कारोबार पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। इसी कड़ी में मंडी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा  ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय