छतरपुर में महिला ने दो बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

घरेलू विवाद में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, मौत

छतरपुर जिले के प्रकाश बम्होरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में महिला और दोनों बच्चों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी में घटना के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

दो बच्चों के साथ माँ ने कुएं में लगाई छलांग मृतक का नाम भागवती कुशवाहा पति सुरेश कुशवाहा उम्र 24 वर्ष, बेटी संध्या कुशवाहा उम्र 3 वर्ष, बेटा पुष्पेंद्र कुशवाहा उम्र 1.6 वर्ष निवासी जमूडे का पुरवा के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव मातम का माहौल है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस जांच में जुटी प्रकाश बम्होरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटना के पीछे की परिस्थितियों और घरेलू विवाद से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत